फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 जून से फिर से आमरण अनशन पर बैठेगें बामनौली के किसान

16 जून से फिर से आमरण अनशन पर बैठेगें बामनौली के किसान

Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
16 जून से फिर से आमरण अनशन पर बैठेगें बामनौली के किसान
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी 15 दिन के अंदर दोबारा पैमाइश नहीं कराए जाने से खफा पीड़ित किसानों ने 16 जून से फिर बड़ौत चकबंदी अधिकारी के सामने आमरण-अनशन की चेतावनी दी है।

25 मई को चकबंदी प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ गांव के 11 पीड़ित व्यक्तियों ने तहसील में आमरण-अनशन शुरू किया था। छह दिन आमरण अनशन पर रहने के बाद चकबंदी अधिकारी बड़ौत ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के अंदर उनके चकों की पैमाईश करा दी जाएगी। पांच चकों की प्रतिदिन पैमाइश कराई जाएगी। इस आश्वासन पर 30 मई को आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया था, लेकिन आज तक किसी भी चक की पैमाइश नहीं कराई गई। इस संबंध में उन्होंने चकबंदी अधिकारी बड़ौत को पत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि चकों की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया जाए, नहीं तो वे 16 जून को तहसील परिसर में चकबंदी कार्यालय के सामने परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठेंगे। मौके पर राजन तोमर, जहान सिंह, मनोज, भूपेंद्र, कृष्णपाल, रामकुमार, महक सिंह, राजकुमार, संजीव, प्रकाशी, महावीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed