फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   181 vehicles invoiced, 12 vehicles seized

181 वाहनों के चालान , 12 वाहन किए सीज

Mon, 30 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
181 vehicles invoiced, 12 vehicles seized
बागपत। लॉकडाउन में इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ सोमवार को जिले की पुलिस ने सख्ती दिखाई। जिले भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 181 वाहनों के चालान कर 12 वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस ने रात में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे लोगों को दौड़ाया।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 15 वाहनों के चालान कर पांच वाहनों को सीज किया है। दोघट थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में सोमवार को 25 वाहनों के चालान किए। सिंघावली ने डौला गांव के यासीन पुत्र यामीन पर शांति भंग में कार्रवाई की है तथा 12 वाहनों के चालान किए गए। उधर चांदीनगर थाना पुलिस ने 25 वाहनों के व रटौल चौकी पर चार वाहनों के चालान तथा पांच बाइक सीज की हैं। खेकड़ा में 35 दुपहिया वाहनों के चालान किए गए हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 दुपहिया वाहनों के चालान कर एक बाइक को सीज कर दिया है। छपरौली पुलिस ने सोमवार को 25 चालान व बालैनी थाना पुलिस ने 25 वाहनों के चालान कर एक बाइक को सीज कर दिया है। रविवार रात पुलिस ने रात भर नगर में गश्त कर बिना वजह घरों के बाहर घूमने वाले लोगों को दौड़ाया। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed