{"_id":"5e6f9f088ebc3ea7b9039273","slug":"18-rank-baraut-news-mrt4738745184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट परीक्षा में आर्य मान ने प्राप्त की 18वी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट परीक्षा में आर्य मान ने प्राप्त की 18वी रैंक
विज्ञापन
गेट परीक्षा में आर्यमान ने प्राप्त की 18वीं रैंक
बड़ौत।
इंजीनियरिंग गेट परीक्षा 2020 में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर के बेटे ने 18वीं रैंक प्राप्त कर जनपद में परिजनों व गांववासियों का नाम रोशन किया। सूचना पर कॉलेज के प्रोफेसरों व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर छात्र का स्वागत करने का निर्णय लिया।
जनपद के सरूरपुर गांव निवासी डॉ. विजयपाल सिंह दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके बेटे आर्य मान ने हाल ही में घोषित हुए इंजीनियरिंग गेट परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया में 18वीं रैंक प्राप्त कर परिजनों व गांववासियों का नाम जनपद में रोशन किया। डॉ. विजयपाल ने बताया कि आर्य मान ने किस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम स्थान, बारहवीं सेंट फ्रांसिस स्कूल गाजियाबाद में प्रथम श्रेणी व वर्ष 2018 में आईआईटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। वर्तमान में आर्य मान यूपीएसई की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों व गांववासियों ने आर्य मान के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया। आर्य मान की मां मनोज नैन प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर बागपत में प्रधान अध्यापक हैं।