फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   18 hand rickshaw rusting in cowshed for four months

Baghpat News: चार महीने से गौशाला में जंग खा रही 18 हाथ रिक्शा

Sun, 18 Jun 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
18 hand rickshaw rusting in cowshed for four months
- प्लास्टिक की क्रेट में कूड़ा उठाने के लिए मजबूर हो रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। नगर पंचायत ने गलियों का कूड़ा उठाने के लिए हाथ रिक्शा खरीदी जरूर, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सफाई कर्मचारियों को रिक्शा का वितरण नही किया गया है। जिससे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी गलियां का कूड़ा प्लास्टिक की क्रेट से उठाने के लिए मजबूर है।
कस्बे में गंदगी की सबसे बड़ी समस्या है। सफाई के लिए 48 सफाई कर्मी है, मगर संसाधनों की कमी के कारण सफाई कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डंपिंग ग्राउंड न होने के कारण कस्बे का कूड़ा ईदगाह के पास ही डाला जाता है। नगर पंचायत के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा भरकर लेकर जाते है। मगर गलियों का कूड़ा उठवाने के लिए सफाई कर्मचारियों के पास हाथ रिक्शा नही है। जिससे सफाई कर्मचारियों को प्लास्टिक की क्रेट से गलियों का कूड़ा उठाकर ट्रैक्टर-ट्राली तक लाना पड़ता है। जबकि नगर पंचायत से हजारों रुपये खर्च करके हाथ रिक्शा खरीदी गई थी जो गौशाला में जंग खा रही है।
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा वितरण
-बोर्ड की बैठक में कस्बे की सफाई को लेकर प्रस्ताव पास किया जा चुका है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए हाथ रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी। - जुनैद फरीदी, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

-कस्बे की गौशाला में रखी हाथ रिक्शा टेंडर में नहीं थी, मगर अब टेंडर में शामिल किया गया है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। - वीरज कुमार त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed