फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15.92 लाख मतदाता करेंगे बागपत के सांसद का फैसला

15.92 लाख मतदाता करेंगे बागपत के सांसद का फैसला

Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
15.92 लाख मतदाता करेंगे बागपत के सांसद का फैसला
बागपत। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ जनपद में चुनाव आचार संहिता का एलान हो गया है। बागपत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों के 15,92,290 मतदाता नए सांसद का फैसला करेंगे। बागपत लोकसभा सीट में गाजियाबाद की मोदीनगर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा पांच हैं। इनमें बागपत, बड़ौत, छपरौली, गाजियाबाद जिले की मोदीनगर और मेरठ जिले की सिवाल खास है। अकेले बागपत जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां करीब पांच लाख युवा वोटर हैं। बागपत जिले में मतदाताओं की संख्या 927610 हैं, इनमें सबसे अधिक 40 साल तक की उम्र के मतदाता हैं। यानि चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम साबित होगी। करीब 18 हजार मतदाता 80 साल से अधिक की आयु के हैं, जबकि 11 वोटरों के लिए यह पहला चुनाव होगा।
विज्ञापन



बागपत लोकसभा क्षेत्र के मतदाता :
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
छपरौली 181458 142646 02 324106
बड़ौत 163719 129986 14 293719
बागपत 171609 138146 30 309785
सिवाल खास 180721 145216 15 325952
मोदीनगर 182832 155851 45 338728


बागपत जिले में किस उम्र के कितने मतदाता :
उम्र मतदाता
18-19 10200
20-29 225881
30-39 233729
40-49 186467
50-59 131050
60-69 80739
70-79 41591
80 प्लस 17962


जिले में 527 मतदान केंद्र, 1021 मतदेय स्थल
बागपत। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 527 है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 1021 है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि सभी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्ड जेंडर के 106 मतदाता
बागपत। बागपत लोकसभा क्षेत्र में अन्य मतदाताओं की संख्या 106 हैं। थर्ड जेंडर मतदाता सबसे अधिक मोदीनगर और गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed