{"_id":"5c6f0028bdec22736934c9a0","slug":"171550778408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर ऊर्जा से गोवंशीय पशुओं को मिलेगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर ऊर्जा से गोवंशीय पशुओं को मिलेगा पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गोवंशीय पशुओं के लिए बन रहे आश्रय स्थलों पर सोलर पंपों से पेयजल की पूर्ति की जाएगी। यूपी नेडा की ओर से दर निर्धारित की गई है। ग्राम प्रधान पंचायत निधि से इसका क्रय कराएंगे। इसके अलावा प्रकाश की व्यवस्था भी सोलर पावर से होगी।
आवारा गोवंशीय पशुओं के भरण-पोषण के लिए शासन से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को एक करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। इसके लिए समितियों का भी गठन किया गया है, जिसके माध्यम से पशुओं को चारा मुहैया कराया जाएगा। जिले में प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जा रहा। कुछ जगह कार्य पूरा हो चुका है। शासन ने सभी आश्रय स्थलों पर बिजली की समस्याओं को देखते हुए सोलंर पंपों से गोवंशीय पशुओं की पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए यूपी नेडा की ओर से सोलर पंपों के लिए दर निर्धारित कर दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से सभी ग्राम प्रधानों को इससे अवगत करा दिया गया है। सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि जो दर निर्धारित की गई है, उसी के अनुरूप सोलर पंप स्थापित कराए जाएंगे। प्रधान पंचायत निधि से इस पर अमल करेंगे। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर पवार का इस्तेमाल किया जाएगा।