{"_id":"5c6efed0bdec2273714864da","slug":"171550778064-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बुआ-भतीजे को बस ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बुआ-भतीजे को बस ने टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लेकर अपने गांव ईदरीशपुर जा रहे बुआ और भतीजे को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इसमें बुआ की मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस शव को उठाकर बागपत ले गई। परिजनों ने औद्योगिक पुलिस चौकी का घेराव कर आक्रोश जताया। इस संबंध में मृतक के भाई ने गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आसिफ पुत्र मुनसब निवासी ईदरीशपुर अपनी बुआ साहिदा पुत्री अकबर को बाइक पर लेकर गैस सिलिंडर भरवाने आया । जब वह गैस सिलिंडर भरवाकर बाइक से वापस अपनी बुआ के साथ अपने गांव जा रहा था तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विद्युत वर्कशॉप के पास पीछे से आ रही मेरठ-टांडा मार्ग की निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शाहिदा उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा आसिफ गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शाहिदा के शव को उठाकर बागपत ले गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंचे और चौकी का घेराव किया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में मृतक शाहिदा के भाई यूसुफ ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।