{"_id":"5c6efc48bdec22737548bf2c","slug":"171550777416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम के कार्यक्रम का दिखाया लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम के कार्यक्रम का दिखाया लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण विकास भवन और सभी ब्लॉक में दिखाया। आंगनबाड़ियों को योजना की जानकारी की दी।
विकास भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया है। आंगनबाड़ियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया। साथ ही उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की तथा प्रदेश में अन्य नवीन बाल विकास योजनाओं की चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में आंगनबाड़ी के साथ संवाद को भी बताया। आंगनबाड़ियों के विषय पर बहुत ही सूक्ष्मता से अपने मन की बात कार्यक्रम में चर्चा की। ब्लॉक में भी कार्यक्रम का लाइव दिखाया। इस दौरान डीडीओ हुब लाल, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, डीपीओ वीना बजाज, सीएमओ डॉ. राजपाल सिंह, डीआईओ राहुल भाटी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीएसटीओ एमपी सिंह मौजूद रहे।