{"_id":"5c4e0832bdec2211a00c74c5","slug":"171548617778-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर यथायथ स्थिति में ध्वज फहराने पर अड़े कांग्रेसी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर यथायथ स्थिति में ध्वज फहराने पर अड़े कांग्रेसी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विगत दिनों गांधी चौके पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ कार्रवाई करने और यथायथ स्थिति मेें झंडारोहण होने से रोकने पर शनिवार की सुबह कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता यथायथ स्थिति पर झंडारोहण करने पर अड़ गए। मामला बढ़ता देखकर प्रशासन ने यथायथ स्थिति पर झंडारोहण कराया, तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए।
शनिवार की सुबह गणतंत्र दिवस पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री डॉ. अंकित पंवार के संयुक्त नेतृत्व में गांधी चौक पर पहुंचे और आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम से पहले आंदोलन की अलख जगाने के लिए राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी यहां पर आए थे , तभी से इस स्थल का नाम गांधी चौक रखा। जिला संगठन मंत्री ने कहा कि 1942 मेें राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी यहां पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर गए थे। तभी से कांग्रेसी हर साल इसी स्थल पर झंडारोहण करते हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगेे। बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा पिछली साल ध्वज को क्षतिग्रस्त किया। तभी से कांग्रेस ध्वज को यथायथ स्थिति पर लगाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन आसपास मौजूद कुछ दुकानदार ध्वज को थोड़ा पीछा लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मांग पूरी न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फावड़ा व अन्य चीजों से वहां पर खोदना शुरू कर दिया। काफी खोदने के बाद 1942 में लगा पुराना फाउंडेशन व ध्वज की निशानी मिल गई। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और पूर्व मेें लगे ध्वज की निशानी को देख वहीं पर झंडारोहण करने की अनुमति दी। तब जाकर कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, कांता जैन, राजपाल शर्मा, जाकिर, मनोज, संतोष, बबीता, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, लता चौधरी, उर्मिला, पुष्पेंद्र राणा, हरवीर सिंह, रामपाल वर्मा, यूनुस, नरेश, नरेंद्र, माजिद अली आदि रहे।