फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनशनकारियों की किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली

अनशनकारियों की किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली

Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अनशनकारियों की किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चकबंदी समस्या हल कराने की मांग को लेकर बामनौली के लोगों का तहसील परिसर में आमरण अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसी भी अधिकारी ने अनशनकारियों की सुध नहीं ली। मौसम खराब होने ने कई महिला अनशनकारियों की तबियत भी खराब हो गई।

तहसील परिसर में सोमवार को कमल पुत्र राम कुमार, सतेंद्र पुत्र परशुराम, गुलबीर पुत्र जीत सिंह, नीरज पुत्र कृष्ण, प्रकाशी, प्रमिला, कमला, नीटू निवासी बामनौली आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा चकबंदी प्रक्रिया में काफी समस्याएं हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद उचित समाधान नहीं हुआ। वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब उनकी उम्मीद समाप्त हो चुकी है, उनका कानून व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है, हम तभी उठेंगे, जब हमारी समस्याओं का समाधान होगा। दूसरे दिन भी मंगलवार को पीड़ितों का आमरण अनशन जारी रहा, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं लगी। उनका कहना था कि महिलाओं की तबियत बिगड़ने लगी है और न ही किसी ने चिकित्सकों का प्रबंध किया। उन्होंने कहा अधिकारी ग्रामीणों की समस्या हल कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा पनप रहा है। ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी उग्र आंदोलन का रुप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed