{"_id":"5c33a0cebdec2256ba1d8b75","slug":"171546887374-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार फैकटरी के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार फैकटरी के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना-सुराना मार्ग पर ललियाना के चेक पोस्ट के पास रविवार की देर शाम बुलेरो की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को चमरावल गांव में गुस्साए मृतक के परिजनों ने बुलेरो चालक पर गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर चमरावल-बागपत मार्ग जाम कर दिया। एएसपी कई थानों का पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। मृतक के भाई ने गाड़ी चालक के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
चमरावल गांव निवासी अजीत (45) पुत्र जयप्रकाश मुरादनगर स्थित एक निजी फैकटरी में नौकरी करता था। रविवार की शाम साढ़े सात बजे फैकटरी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। जब वह ललियाना-सुराना मार्ग पर ललियान चैक पोस्ट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही बुलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। रात्रि में उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर गांव पहुंचा तो परिजनों ने आक्रोश व्याप्त हो गया।
गुस्साए परिजनों ने सोमवार को चमरावल-बागपत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक के भाई अमित ने आरोप लगाया कि उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। बुलेरो चालक ने गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या की, क्योंकि बुलेरो चालक व उसके भाई के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी चालक उनके गांव की रहने वाला है। जाम की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक कुमार यादव के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। मृतक के भाई अमित ने बुलेरो चालक गौरव निवासी चमरावल के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग रहे परेशान
चांदीनगर। चमरावल-बागपत मार्ग पर दो घंटे जाम लगा रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला।