{"_id":"5c155af9bdec2253ba33638d","slug":"171544903417-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के अभियान को पलीता लगा रहे हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के अभियान को पलीता लगा रहे हैं कर्मचारी
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम द्वारा चलाएं जा रहे चेकिंग अभियान को मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं, क्योंकि चेकिंग अभियान के दौरान टीम जिस उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काट रही है, बाद में कर्मचारी उनसे साठगांठ कर दोबारा से जोड़ रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि एसडीओ ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर एसडीओ विकास अहलावत और अवर अभियंता रवि प्रताप के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम नगर मेें चेकिंग अभियान चलाकर बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटकर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने में जुटी हुई है, लेकिन कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं से साठगांठ कर पुन कटे कनेक्शन को जोड़कर विभाग को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा यदि कोई उपभोक्ता यह कहकर विरोध करता है कि उक्त उपभोक्ता का कनेक्शन क्यों जोड़ा और हमारा कनेक्शन क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है तो कर्मचारी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इनमें अकरम, आदिल, फरमान, जमील, शौकीन, अब्दुल, आस मोहम्मद, संजीव, देशपाल, महेंद्र आदि रहे।
दूसरी तरफ एसडीओ विकास अहलावत ने कहा इस प्रकार की शिकायत मिली है। यदि कटा हुआ कनेक्शन जुड़ा मिला और उपभोक्ता ने किसी भी कर्मचारी का नाम कनेक्शन जोड़ने में बताया तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं से परेशानी से बचने के लिए समय पर विद्युत बिल कार्यालय के काउंटर में जमा करने की अपील की।