फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराबी युवक को व्यापारियों ने धुना, पुलिस को सौंपा

शराबी युवक को व्यापारियों ने धुना, पुलिस को सौंपा

Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
शराबी युवक को व्यापारियों ने धुना, पुलिस को सौंपा
बड़ौत। गांधी रोड पर एक शराबी ने दुकानों मेें घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान शराब के नशे में जब वह दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करने लगा तो व्यापारियों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एक शराबी युवक गांधी रोड पर बनी दुकानों में घुसकर सामान उधर-इधर फेंकने लगा। अगर कोई विरोध करता तो उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। पहले व्यापारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह दुकान के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोडकर उसे लेकर भागने लगा। इस पर व्यापारियों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। पुलिस का कहना था कि होश में आने पर ही पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed