फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्विस रोड अधूरी, तीन घंटे तक जाम किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

सर्विस रोड अधूरी, तीन घंटे तक जाम किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सर्विस रोड अधूरी, तीन घंटे तक जाम किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की बगल से सर्विस रोड के अधूरे निर्माण पर चार गांव के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीण एकत्र होकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कई-कई किमी लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह आंदोलनकारी ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने एलान किया है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर जाम लगा देंगे। डीएम ने कहा वह एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

शरफाबाद गांव के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की बगल में सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। सर्विस रोड से गांव तक इंटर लाकिंग सड़क बनाई जा रही है, लेकिन शरफाबाद, टुकाली, सिंगौली तगा और फुलैरा गांव को जोड़ने वाली सड़क और सर्विस रोड का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को दोपहर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वह स्थानीय अधिकारियों को अपनी समस्या बता चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। करीब तीन घंटे बाद एसओ चांदीनगर पुलिस के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और समझा बुझाकर शांत किया। चार गांव के ग्रामीणों ने एसओ को अपना मांगपत्र दिया और एलान किया कि अगर समाधान नहीं निकला तो फिर से जाम लगा दिया जाएगा। इसमें जोगेंद्र प्रधान, रामकरण, विनोद टुकाली, बाबूराम त्यागी, कालूराम त्यागी, रामकिशन, सुमित कसाना, राहुल कुमार और सुशील गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन



हाईवे जाम से बेहाल हुए लोग
चांदीनगर। करीब तीन घंटे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे जाम रहने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बागपत के मवी कलां और गाजियाबाद के दुहाई इंटरचेंज तक वाहनों की कतार रही। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रक खड़े कर रोके गए वाहन
चांदीनगर। ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे ट्रकों का ही एक कतार में खड़ा कर जाम लगाया। निजी वाहनों का प्रयोग भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि मुआवजा वितरण में भी उनकी अनदेखी की गई थी, लेकिन अब सर्विस रोड और इंटर लाकिंग निर्माण में अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed