{"_id":"5beb24fcbdec22693b0245ea","slug":"171542137084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा के जंगल में तेंदुआ, किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा के जंगल में तेंदुआ, किसानों में दहशत
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा के जंगल में तेंदुआ, किसानों में दहशत
दोघट (बागपत)। दाहा गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। किसानों ने खेत में जाना भी बंद कर दिया। वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
किसान जसवीर और सुबोध ने बताया कि दो दिन पहले वे अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। दोनों किसानों ने नलकूप के कमरे में घुसकर जान बचाई। एक घंटे बाद नलकूप के कमरे से बाहर निकले और गांव की तरफ दौड़ लिए। गांव पहुंचकर तेंदुए की जानकारी ग्रामीणों को दी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। किसान खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की।