{"_id":"5b9abc2d867a557ec61edd4a","slug":"171536867373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशलक्षण पर्व से पहले घट यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशलक्षण पर्व से पहले घट यात्रा निकाली
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। इस अवसर पर श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में मुनि सुरत्तन सागर जी महाराज ससंग के पावन सानिध्य में श्री दशलक्षण महामंडल विधान का भव्य आयोजन प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से शुरू होगा। दस लक्षण पर्व पर प्रात: 9 बजे से मुनि के विशेष मंगल प्रवचन होंगे। रात्रि में सवा छह बजे से गुरु भक्ति, संगीतमयी आरती तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन अजितनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। 24 सितंबर को दशलक्षण पर्व के समापन पर श्री की विशाल स्वर्ण रजत यात्रा निकाली जाएगी और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पांडुक शिला मैदान में भव्य मेले का भी आयोजन होगा।
दशलक्षण पर्व से पूर्व बृहस्पतिवार को प्रात: 9: 00 बजे मुनि श्री सुरत्तन सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में विहार सभागार सत्यवती जैन धर्मशाला से घटयात्रा निकाली, जो अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर कमेटी ने देवाधिदेव अजितनाथ भगवान के चरणों में विधान हेतु श्रीफल समर्पित किया और देवाज्ञा ले गई। इसमें अजितनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, मुकेश बजाज, मनोज जैन, अंकुर जैन, मदन लाल जैन, महेंद्र जैन आदि रहे।