{"_id":"5b71de5542c7924bf61c0997","slug":"171534189141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल भूरा की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल भूरा की उपचार के दौरान मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रविवार की रात में कलक्ट्रेट के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राशिद कॉलोनी बागपत निवासी अनस पुत्र नगमा कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती है। जिसका हाल जानने के लिए पड़ोस के कई लोग रविवार की रात में ई-रिक्शा में सवार होकर जिला अस्पताल जा रहे थे। दिल्ली-सहारनुर हाइवे पर कलक्ट्रेट के बाहर उनकी ई रिक्शा में तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें भूरा पुत्र रफीक का पैर कट गया था। जबकि हाजरा, अफसाना, रहीसा, रूकसाना और ई रिक्शा चालक काला घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से भूरा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। सोमवार की सुबह घायल भूरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।