{"_id":"5b37dc2d4f1c1b614d8b9101","slug":"171530387501-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे प्रस्ताविक विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो जाएंगे प्रस्ताविक विकास कार्य शुरू
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत सिलाना कलस्टर के गांवों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बजट जारी हो गया है। सभी कार्यों के लिए जगह का चयन हो गया है।
जिले के आठ गांवों का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत हुआ। इसमें जोगिंग ट्रैक, बच्चों का पार्क, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, तालाब, स्कूलों का जीर्णोद्वार, कंप्यूटर लैब, पशु सेवा केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होना है। इसके लिए भारत सरकार से करीब आठ करोड़ स्वीकृत हो गया है। इसमें पांच करोड़ का बजट निर्माण कार्यों के लिए जारी कर दिया गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कलस्टर के गांव बासौली, हलालपुर बरवाला, मुकंदपुर, लुहारा, शेरपुर, सिलाना और चांदनहेड़ी प्रस्तावित कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए करीब पांच करोड़ का बजट जारी हो गया है। कार्यदायी संस्थाओं से इस संबंध में बैठक होगी। जल्द कार्य शुरू करने के निर्देशित किया जाएगा। उधर परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं से स्टीमेंट मांगा गया है। ताकि अन्य बजट की मांग की जा सके।