फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जर्जर खंभे को बदलवाने को प्रदर्शन

जर्जर खंभे को बदलवाने को प्रदर्शन

Sat, 02 Jun 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जर्जर खंभे को बदलवाने को प्रदर्शन
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में हाईटेंशन लाइन का खंभा जर्जर हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों की शिकायत पर ऊर्जा निगम ने शिकायत का निस्तारण करने की झूठी रिपोर्ट भी लगा दी है। इससे ग्रामीणों में रोष है और हादसा होने का आशंका है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर खंभा बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

हिसावदा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाईटेंशन लाइन का खंभा नीचे से पूरी तरह से गल गया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। दो दिन पहले एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई थी। खंभा बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस है। ऑनलाइन फोटो सहित शिकायत की तो अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट बनाकर खंभा सही हालत में होना दर्शा दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने विभाग के जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा। इसमें रामनाथ शर्मा, अनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सरदार सिंह यादव, विनोद यादव, सतीश यादव, गौरव शर्मा, रोहित शर्मा, बिट्टू शर्मा, अशोक यादव, राहुल यादव, विनय यादव, चतर यादव, विनय यादव, बिजेंद्र यादव, गोपाल शर्मा, हरि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed