फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन का हॉर्न बजने पर लगता है रस्सी वाला फाटक

ट्रेन का हॉर्न बजने पर लगता है रस्सी वाला फाटक

Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का हॉर्न बजने पर लगता है रस्सी वाला फाटक
बागपत। कुशीनगर में हुए हादसे ने रेलवे के सिस्टम पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बागपत में गाधी गांव के क्रॉसिंग पर इसी तरह के हादसे का अंदेशा रोज बना रहता है। फाटक रस्सी वाला है और गेटमैन को हॉर्न बजने से ट्रेन के आने की जानकारी होती है। कई बार हादसे हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग पर 13 मासूम बच्चों की मौत से हर किसी की आंखें नम है। साथ में सवाल है कि आखिर सिस्टम कब सुधरेगा। बागपत के गाधी रेलवे क्रॉसिंग पर भी सिस्टम हादसे का इंतजार करता दिख रहा है। हकीकत हर किसी को हैरान करती है और यहां के लोग रोजाना जिंदगी और मौत के खौफ से गुजरते हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर संविदा कर्मी गेटमैन की तैनाती है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि गेटमैन के पास ट्रेन के आने की जानकारी मिलने का कोई साधन नहीं है। ट्रेन हॉर्न बजाती है तो यहां पर गेटमैन दौड़कर रस्सी उठाता है और वाहनों को रोकने के लिए फाटक बना देता है। जल्दी में वाहन निकालने के चक्कर में कई बार लोग रस्सी तोड़ देेते हैं, कई बार गेटमैन से झगड़ा भी होता है। निजी वाहनों के अलावा स्कूली बसें भी यहां से गुजरती हैं। फाटक न होने के कारण बच्ची की जिंदगी खतरे में रहती है। उधर गेटमैन रोहताश का कहना है कि वाहनों को रोकने के लिए रस्सी का फाटक बनाते है।
विज्ञापन


फाटक की हर रोज हो जाती है रस्सी चोरी
बागपत। रस्सी का फाटक बनाने के लिए गेटमैन को हर रोज रस्सी की व्यवस्था करनी पड़ती है, क्योंकि जिस झोपड़ी में उठने-बैठने की व्यवस्था कर रखी है वहां से रस्सी चोरी हो जाती है। गेटमैन ने आसपास के गांवों से टूटी चारपाई की रस्सी को जोड़कर हर रोज फाटक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की बसें और ट्रेनें आती हैं साथ-साथ
बागपत। ट्रेन के आने और स्कूल की छुट्टी का समय लगभग बराबर है। इस समय पर रेलवे क्रॉसिंग से बच्चों के गुजरने से हादसे की आशंका है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन और रेलवे विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे
बागपत। गाधी रेलवे क्रॉसिंग पर कई वर्ष पहले बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान जा चुकी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत के नींद सो चुका है। हादसे का कारण केवल रेलवे की ढीली व्यवस्था है। हादसों के बाद भी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।


फाटक पर यूं गिरते हैं बाइक सवार
बागपत। ट्रेन के आने से पहले बाइक निकालने की जल्दी में युवक गिर पड़े। जब वह रस्सी वाले फाटक के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे छात्र वहां गिर गए। छात्रों को जल्दी थी कि वह ट्रेन के आने से पहले निकल जाए। गेटमैन का कहना है कि इस तरह के मामले यहां पर रोज सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed