{"_id":"5acfb01b4f1c1b523e8b4eca","slug":"171523560475-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज में जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया तथा गांव में जन जागरण रैली भी निकाली।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने जल का जीवन में महत्व, जल स्रोतों को संरक्षित रखने के उपाय, भविष्य के लिए जल को संरक्षित रखने के लाभ आदि से जुड़े पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल ने कक्षा-9 की प्रिया मोघा की कृति को प्रथम, कक्षा-10 की वंशिका को द्वितीय तथा कक्षा-9 की अंशिका जैन की कृति को तृतीय स्थान के लिए चुना। जबकि सुधा त्यागी, मेघा, सना त्यागी, गुंजन पंवार, काजल, ज्योति, सोनिया, अनु, सरिता, सलोनी आदि की कृतियां भी सराहनीय रही। विजेताओं को प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री व महासचिव रवि पंवार ने पुरस्कृत किया।
इसके आयोजन में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्य देशपाल तोमर, ममतेश मोघा, आशीष कुमार, राजवीर सिंह, अमित, अजय त्यागी, नीतू राणा, बीना, सरिता आदि ने सहयोग किया।