{"_id":"5acbc5e64f1c1b486b8b4ae0","slug":"171523303910-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा दोघट में खुरपका-मुहंपका से दो भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा दोघट में खुरपका-मुहंपका से दो भैंसों की मौत
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका बीमारी पर अंकुश लगाने में पशु पालन विभाग के चिकित्सक विफल साबित हो रहा है। बीमारी से दो भैंसों की मौत हो गई। इससे पशुपालकों में सरकार के प्रति आक्रोष पनप रहा है।
दोघट में पिछले एक माह से पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैली हुई है। बीमारी से तीन दिन में रमेश की दो भैंस की मौत हो चुकी है। पशु पालकों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पशु चिकित्सक बीमार पशुओं का इलाज करने नहीं पहुंचते हैं। उन्होंने कहा मजबूर होकर प्राइवेट चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने बताया पिछले एक माह में बीमारी से लगभग 20 पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा पशु अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है। चिकित्सक भी नहीं आते हैं। इससे पशु पालकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
दूसरी तरफ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया पशु चिकित्सकों की टीम कस्बे में तैनात की हुई है। यदि सूचना पर कोई चिकित्सक नहीं पहुंचते तो इसकी जांच कराकर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।