{"_id":"5aa433304f1c1ba2758b4c0f","slug":"171520710448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं का मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं का मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पावर कारपोरेशन विभाग द्वारा चलाएं जा रहे चेकिंग अभियान को मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारी पलीता लगा रहे है। चेकिंग अभियान के दौरान टीम जिस उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काट रही है, बाद में कर्मचारी सांठगांठ कर दोबारा से संबंधित का कनेक्शन जोड़ रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं ने पक्षपात का आरोप लगाकर मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा किया।
एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ इंद्रपाल और सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीमें नगर मेें चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट रही हैं। उपभोक्ताओं ने कहा प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं, टीम जिन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट देती है, बाद में मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कुछ कर्मचारी उपभोक्ता से मिलीभगत कर संबंधित के विद्युत कनेक्शन दोबारा से जोड़ देते हैं। यदि कोई उपभोक्ता यह कहकर विरोध करता है कि उक्त उपभोक्ता का कनेक्शन क्यों जोड़ा और हमारा कनेक्शन क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है तो कर्मचारी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इससे उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इनमें अकरम, आदिल, फरमान, जमील, शौकीन, अब्दुल, आस मोहम्मद, संजीव, देशपाल, महेंद्र आदि रहे।
दूसरी तरफ एसडीओ इंद्रपाल ने कहा इस प्रकार की शिकायत मिली है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कई अन्य टीमों का गठन किया, जो कटे कनेक्शनों की जांच करेगी। यदि जुड़ा मिला तो सीधे उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बिल कार्यालय में जमा करने की अपील की।