{"_id":"5a8098144f1c1bf07b8b6c69","slug":"171518376980-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का कम इंडेट आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का कम इंडेट आने से किसान परेशान
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। गन्ने का इंडेट कम आने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। इससे किसानों का खेतों में गन्ना खड़ा है। किसानों ने कहा शिकायत करने के बाद भी प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। इससे फसल चक्र प्रभावित हो रहा है। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर किसानों की समस्या हल कराने की मांग की।
भड़ल गांव के लोगों ने बताया गांव में मंसूरपुर, दौराला और खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र लगे हैं। तीनों मिलों की तरफ से गन्ने के कम इंडेट जारी किए जा रहे हैं। इस कारण किसान गन्ने की कटाई नहीं करवा पा रहे हैं। जो गन्ना काटा जा चुका है वो सूखने के कगार पर पहुंच गया है। रालोद नेता डॉ. विनोद राणा ने बताया कि खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण फसल चक्र प्रभावित हो गया है। अन्य फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कई बार शिकायत गन्ना अधिकारी और मिल के अधिकारियों से चुके हैं, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। यह ही हाल दाहा, गैडबरा, झूंडपुर, निरपड़ा गांवों के किसानों का भी है। उन्होंने कहा जल्द व्यवस्था नहीं बदली तो आंदोलन होगा। इसमें सौवीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, समर पाल, मनु पाल, सोनू, रामपाल, हरेंद्र, सलेटी, प्रवीण, मनोज, भोपाल आदि रहे।