फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी की तो खैर नहीं: सीडीओ

बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी की तो खैर नहीं: सीडीओ

Sat, 03 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी की तो खैर नहीं: सीडीओ
यूपी बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगी लापरवाही
विज्ञापन


बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराई जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहीं भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी न लगाए जिससे कोई परेशानी खड़ी हो। गड़बड़ी मिलने पर डीआईओएस और केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ चांदनी सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। जहां कोई भी समूह बनाकर खड़ा नहीं होगा। अनावश्यक व्यक्ति केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा से पूर्व सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए। समय से पहले विद्यार्थियों को रोल नंबरों का वितरण करा दिया जाए ताकि बाद में परेशानी न हो। परीक्षा से संबंधित विषय के अध्यापक को परीक्षा तिथि में नियुक्त नहीं किया जाए। परीक्षा के समय प्रश्नपत्र के बंडल खोलते समय और परीक्षा समाप्ति उपरांत लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल की सीलिंग पैकिंग करते समय वीडियोग्राफी जरूरी कराई जाएगी। परीक्षा में लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक और डीआईओएस जिम्मेदार माने जाएंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा, कुमुद रानी, अंतरक्षित कुमार, छविराम, रोहित कुमार, जेपी रूहेला, जसविंदर, योगेंद्र कुमार सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed