फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वालीबॉल का मुकाबला येलो हाउस ने जीता

वालीबॉल का मुकाबला येलो हाउस ने जीता

Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
वालीबॉल का मुकाबला येलो हाउस ने जीता
बागपत। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को हराया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने किया। बालक वर्ग के पहले सेमी फाइनल में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 24-14, 19-25, 25-18, 20-25 और 15-07 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में येलो हाउस ने रेड हाउस ने 25-16, 25-20, 18-25, 23-25, 15-13 से पराजित किया। फाइनल में येलो हाउस ने 25-09, 23-25, 24-25, 25-20 और 15-12 से ब्लू हाउस को हराया। टीम दिपांशु, अभिनव, दीपक, शाहरूख, प्रतीक, तुषार ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रबंधक अजय गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया। पीटीआई राजीव कुमार, सुमित कुमार, संजय श्र्मा, प्रदीप कुमार, बबलेश वशिष्ठा, अजय राणा, ब्रहम सिंह, बबिता जैन, चित्रा चौहान, राखी कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता आज
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। कलक्ट्रेट गेट नंबर दो से दौड़ शुरू होगी।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता तीन को
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान किग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तीन फरवरी से होगा। जिसका उद्घाटन एसडीएम विवेक कुमार यादव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षुओं को गांठें बांधना सिखाया
बागपत। स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर एजूकेशन एंड रिसर्च में स्काउट शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षण रामकिशन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को गांठे बांधने का प्रशिक्षण दिया और योग की जानकारी दी। मोहित, अंजलि, सोनिया, नेहा तिवारी, सोनिया, ज्योति अंशुल, नीतू, पारूल मलिक, साक्षी, मेधा शर्मा, अनुराधा मौजूद रहे।

निबंध में शमां और भाषण में आकांक्षा प्रथम
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण में आकांक्षा प्रथम, अदीबा राइन द्वितीय, सुहैब तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में शमां प्रथम, आदिल द्वितीय, सुहैब तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह, सतीश कुमार त्यागी, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार, सितारा बेगम मौजूद रहे।

सामान्य ज्ञान में फलक रही प्रथम
अमीनगर सराय (बागपत)। परिषदीय विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बसौद की छात्रा फलक प्रथम, खुशबू द्वितीय रही। संत रविदास जयंती पर युवा चेतना मंत्र के संस्थापक मास्टर सत्तार अहमद बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक डॉली शर्मा, मंच महासचिव समीर अहमद, शिक्षक मुसाबिर सिद्दीकी, सुखपाल, राबिया ,यूनुस, जाकिर, मुरसलीन मौजूद रहे


तीन बच्चों का अवार्ड के लिए चयन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को इंस्पायर अवार्ड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छह से 10 के 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक कुमार यादव रहे। अवार्ड के तहत शीलचंद इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा आशा यादव, सेंट एंजेल्स के छात्र हरीश, प्राथमिक विद्यालयों की छात्रा शिवानी का चयन किया गया। राकेश कौशिक, विपिन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्य कुमुध रानी, नमृता यादव, जयंती सिंह, इंदू, वंदना, हेमलता, आसु रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed