{"_id":"5a64e9a64f1c1b8a268b59b2","slug":"171516562854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस रविवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के तीर्थकर महावीर हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया ।
इस समारोह का शुभारंभ बड़ौत विधायक केपी मलिक, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, धन कुमार जैन, धनेंद्र कुमार जैन, राकेश जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और दीपक जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर छात्रा-छात्राओं ने ण्मोकार महामंत्र, सरस्वती वंदना व दुर्गा प्रस्तुति देकर समारोह की शुरूआत की। विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा ने तीर्थकर ऋषभदेव का चित्र अनावरण किया। दिगंबर जैन बाल सदन की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक कुरीतियों पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव धनेंद्र कुमार जैन ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। मेधावियों को भी सम्मानित किया। संचालन दीपक जैन और सचिन जैन ने किया। इसमें राकेश जैन, सुनील, अरविंद जैन, बिमल प्रसाद जैन, रमेशचंद जैन, संजय, रविंद्र जैन, डॉ. प्रभात जैन, श्रेयास जैन, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. गोविंद बाबू, डॉ. किरण गर्ग, ममता, छवि शर्मा, सुदेश, राज कुमार, दिनेश, प्रमोद, अशोक, अंजुल, निशा, अंजली, दिव्या, साधना, ममता, नीशु, सुनीता, प्रदीप, अजय, संजय, संदीप, मनोज, नरेंद्र, विपिन, योगेश, अशोक, सचिन, ऋषभ जैन, सुधीर, कुश, मोहिनी, निशा, मानसी, कहकशा, आशीर्वाद, सुहैल, पलक, खुशी, कुमकुम, लायिबा, अलिशा आदि का योगदान रहा।