{"_id":"5a3ff77a4f1c1bc45b8be02d","slug":"171514141562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानों को करें जागरूक
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांवों को स्मार्ट बनाकर ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानों को जागरूक किया जाएगा। नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव शरण ने मंडलायुक्त और डीएम को निर्देश दिए। वहीं उन्नाव जिले के जगतपुर गांव का उदाहरण दिया। जहां पर प्रधान ने गांव को स्मार्ट बनाने की पहल की।
जिले के गांवों में विकास कार्यों के नाम पर घोटाले तो प्रकाश में आ रहे हैं, जिस कारण गांव प्रगति नहीं कर पा रहे है। गलियों के खड़ंजा टूटे हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। हैंडपंप खराब है, जिन पर किसी का ध्यान नहीं है। सरकारी भवन क्षतिग्रस्त पड़े हैं। नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव सरन ने डीएम और मंडलायुक्त को निर्देशित किया गांव के प्रधानों को स्मार्ट गांव बनाने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सभी सुविधा मुहैया हो सके। प्रधानों को जनपद उन्नाव के विकास खंड समुरेपुर क्षेत्र के गांव जगतपुर का उदाहरण दिया जाए। जहां पर प्रधान ने किसी भी प्रकार की अतिरिक्त शासकीय धनराशि के यह कार्य किया है। ग्रामीणों के लिए स्मार्ट क्लास, आरओ सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, पीएएस सिस्टम, मोबाइल एप, फर्नीचर, पौधरोपण सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार कराया है। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया अपने स्तर से स्मार्ट ग्राम योजना अपने जनपद में भी सुचारु कराकर कार्रवाई की जाए। ताकि गांव के लोगों को सुविधा मुहैया हो सके।