फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद 29 जनवरी से करेगा अनिश्चित कालीना धरना शुरू

रालोद 29 जनवरी से करेगा अनिश्चित कालीना धरना शुरू

Fri, 22 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
रालोद 29 जनवरी से करेगा अनिश्चित कालीना धरना शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बकाया गन्ना भुगतान व बढ़ी विद्युत दरों को लेकर 29 जनवरी से बड़ौत तहसील में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।

बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी व किसान नेता रणबीर सिंह छपरौली ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में दो गुना वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान इसे देने में असमर्थ हैं। सरकार को किसान हित में तुरंत बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों को मय ब्याज के बकाया भुगतान अविलंब दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। वह किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार मिल मालिकों से साठगांठ कर किसानों को कमजोर करने का काम कर रही है। रालोद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने समय रहते बढ़ी विद्युत दरों को वापस नहीं लिया और बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराया तो रालोद के बैनर तले 29 जनवरी 2018 से बड़ौत तहसील में अनिश्चित कलीन धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में उदयवीर सिंह, जयपाल सिंह, कर्ण सिंह, अजीत प्रधान, ओमवीर सिंह, श्याम सिंह, विनोद, रविंद्र, बिजेंद्र सिंह, देवपाल राणा, विनोद राणा, सोहनपाल, सोनू प्रधान, नीटू पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed