{"_id":"5a21af4a4f1c1b3c3d8bb048","slug":"171512157002-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में संगीता धामा बनीं पहली पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में संगीता धामा बनीं पहली पालिकाध्यक्ष
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा में संगीता धामा बनीं पहली पालिकाध्यक्ष
खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ रही संगीता धामा ने विपक्षी प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन नीलम धामा को 803 मत से हराया। पालिका बनने के बाद यह पहला चुनाव था। संगीता धामा विजयी रही।
शुक्रवार को नगर के एमएम इंटर कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष पद के मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना कुल छह राउंड में हुई। इसमें प्रथम राउंड से ही संगीता धामा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर हुई। इसमें प्रथम राउंड में संगीता धामा को 2086 वोट मिले, जबकि नीलम धामा को 1931 मत मिले। दूसरे राउंड में संगीता धामा को 1892 वोट मिले, जबकि नीलम धामा को 1528 वोट मिले, तीसरे राउंड में नीलम धामा को 1942 वोट मिले और संगीता धामा को 2232 मत मिले। जबकि चौथे राउंड में संगीता धामा को 2096 वोट और नीलम धामा को 2128 मत मिले। पांचवें और छठे राउंड में कुल मिलाकर संगीता धामा को 11485 वोट मिले, जबकि नीलम धामा को 10682 मत मिले। इसमें संगीता धामा ने विपक्षी नीलम धामा को 803 मत से पराजित कर जीत दर्ज की। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष संगीता धामा को विजयी प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन, थाना प्रभारी एसपी सिंह, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान समेत अनेक अधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।