फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊंट पर सवार होकर निकले मतदाताओं को रिझाने

ऊंट पर सवार होकर निकले मतदाताओं को रिझाने

Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ऊंट पर सवार होकर निकले मतदाताओं को रिझाने
बागपत। तीसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। शहर में कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने मतदान का अजब-गजब तरीका निकाला है। कई प्रत्याशी अपने समर्थकों को ऊंट पर सवार कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। घर-घर जाकर ऊंट ले जाकर वोट मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा। वोटरों को रिझाने के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार के माध्यम से ताकत का अहसास भी कराना शुरू कर दिया है। बाइक रैली, घोड़ा-बग्गी के अलावा इस बार ऊंट भी प्रचार का माध्यम बन रहे हैं। पुराने कस्बे में सभासद पद के अधिकतर प्रत्याशी ऊंट से प्रचार में जुटे हैं। समर्थक घर-घर ऊंट पर जाकर ही वोट मांग रहे हैं। उधर, प्रचार के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी के पक्ष में महिलाओं की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


प्रेक्षक 26-27 नवंबर को लेंगे बैठक
बागपत। निकाय चुनाव के लिए नामित प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी 26 नवंबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। चुनाव के संबंध में जानकारी लेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य मतदान अधिकारियों की बैठक लेंगे। उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त लोकपाल ने बताया प्रेक्षक की बैठक की सूचना सभी अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ तक पहुंची मतदाता पर्चियां
बागपत। जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में वोटरों को दी जाने वाली मतदान पर्चियां बीएलओ के पास पहुंच गई है। लेखपाल और अन्य कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर पर्चियों को पहुंचवाया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि मतदान पर्चियों को वोटरों तक पहुंचाने के लिए डीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया है। उनके माध्यम से इसका वितरण होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed