{"_id":"59c8098b4f1c1b9b688b674c","slug":"171506281867-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। समाज में बढ़ रही कुरीतियों को लेकर कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर बैठक हुई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया। कहा कि जब तक समाज बुराइयों को दूर नहीं करेगा, तब स्वच्छ समाज का निर्माण नहीं हो सकता। बैठक का शुभारंभ हवन से किया । इसमें वक्ताओं ने कहा यदि समय रहते कन्या भ्रूण हत्या को नहीं रोका गया तो इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वक्ताओं ने बाल विवाह और दहेज प्रथा का भी पुरजोर विरोध किया और कहा गर्भ में बेटी मरवाओगे तो बहु कहां से लाओगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया । वक्ताओं ने कहा बेटा बेटी एक समान यही है असली भारत की पहचान। इसमें सुंदर लाल, महक सिंह, बलराम जिंदल, राजेंद्र सिंह, जगमेहर सिंह, यशवीर सिंह, प्रेम, कृष्णपाल, जितेंद्र, सतबीर, सूबे सिंह, उपेंद्र, अर्जित सिंह, श्रीनिवास, इंद्रपाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन