{"_id":"59c809804f1c1b0d6c8b52e9","slug":"171506281856-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी पार्टी- सोमेंद्र ढ़ाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी पार्टी- सोमेंद्र ढ़ाका
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आम आदमी पार्टी की जनपद बागपत इकाई ने रविवार को नगर में झाडूू़ यात्रा निकाली और मुसद्दी लाल की धर्मशाला में सम्मेलन किया। इसमें पार्टी के जोन संयोजक सोमेंद्र ढाका ने कहा पार्टी नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी।
आप कार्यकर्ताओं की झाडू़ यात्रा दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित छपरौली चुंगी से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते मुसद्दी लाल की धर्मशाला में सम्मेलन में बदल गई। सम्मेलन में जोन संयोजक सोमेंद्र ढाका ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है और बनारस में बीएचयू में लाठीचार्ज की उन्होंने निंदा की। इसके अलावा पेट्रोल मूल्य वृद्धि, बिजली की समस्या आदि के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड में अपने प्रत्याशी खड़े करने का आह्वान किया।
इसमें जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी ने सभी धर्मों को एक साथ लाने का संकल्प लिया है। इससे देश व प्रदेश सद्भाव का माहौल बनेगा। इन मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा और नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसमें पश्चिमी नगर निगम प्रभारी राकेश त्यागी ने भी विचार रखे। इसमें रवि शर्मा इरशाद, सत्तार, राशिद अली, सरफराज, नौशाद अली, संसार सिंह, आसिफ, राजेंद्र, नईम, पन्ना लाल शर्मा, गौरव शर्मा, फिरोज अली आदि रहे।