{"_id":"59c808844f1c1b38688b61db","slug":"171506281604-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशरफाबाद थल में हैडपंपों से निकल रहा दूषित पानी, लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशरफाबाद थल में हैडपंपों से निकल रहा दूषित पानी, लोग हो रहे बीमार
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अशरफाबाद थल गांव में हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव के पानी की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया गांव के पास से गुजरने वाली कृष्णा नदी मौत बनकर गांव का कहर बरपा रही है, क्योंकि कृष्णा नदी में मिलों सहित अन्य फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी गिरता है। इससे गांव मेें लगे अधिकांश हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। ग्राम प्रधान जुल्ला ने बताया हैंडपंपों से दूषित पानी पीने से लोग सांस, पेट, चर्म रोग संबंधित व अन्य रोगों की चपेट मेें आ रहे हैं। कई बार समस्या को लेकर विभागीय अफसरों से शिकायत की , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव में टीम भेजकर पानी की जांच कराने और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा मांग नहीं मानी गई तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इनमेें इरफान, मुकीम, सलीम, आबिद, रहमान, शफीक, शौकत, कल्लू, पवन कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।