{"_id":"59c2c86c4f1c1be4738b5ac1","slug":"171505937516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता का स्वयंवर, ताड़का का किया वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता का स्वयंवर, ताड़का का किया वध
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में चल रही श्रीरामला में मंच पर विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। कहीं ताड़का वध हुआ तो कहीं सीता स्वयंवर की लीला दिखाई गई।
शहर के बड़ा बाजार में चल रही श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाएं दिखाई गई। सीता का स्वयंवर की लीला दिखाई गई। उसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद हुआ। कलाकारों के दमदार अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नीरज चौहान, राजू, दिनेश, मोंटी, प्रदीप, संदीप, राज कुमार मौजूद रहे।
उधर श्री रघुवर रामलीला समिति के मंच ताड़का वध की लीला दिखाई गई। संजय रूहेला, अशोक, प्रदीप, जोंटी, सुभाष लखेरा, किशोर, बॉबी मौजूद रहे। शहर के पुराना कस्बा स्थित श्री आदर्श रामलीला मंडल शिवालय बागेश्वर मंदिर में धुनष भंग, परशुराम-लक्षमण संवाद, बानासुर-रावण संवाद का मंचन किया गया। काफी में पहुंची भीड़ ने लीलाओं को लुत्फ उठाया। पुराना कस्बे की महर्षि बाल्मीकि आदर्श रामलीला कमेटी का अन्नु जैन ने शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्ष संजय कुमार, संदीप चटौला, राजेश कुमार, धर्मवीर, कटार सिंह, जसवंत पहलवान, अजय मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के रेलवे मैदान में चल रही आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से ताड़का वध, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर की लीला दिखाई। अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, युनूस खान, शेर खान, चतर सेन, सुभाष सक्सेना, श्रीयांश जैन, अनिल, जतीन शर्मा, आसु शर्मा, प्रवीन, राम कुमार का सहयोग रहा।