फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक तरफ हुई पढ़ाई, दूसरी तरफ शादी

एक तरफ हुई पढ़ाई, दूसरी तरफ शादी

Fri, 08 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ हुई पढ़ाई, दूसरी तरफ शादी

विज्ञापन
बागपत। पाली गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान बारात ठहरने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के लोगों ने बताया एक कमरे में पढ़ाई कराई गई और दूसरे तरफ शादी समारोह का कार्यक्रम चलता रहा।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित पाली गांव में लोनी से बारात आई । लड़की पक्ष के लोगों ने परिषदीय विद्यालय में बारात के ठहरने की व्यवस्था कराई । विद्यालय के शिक्षण कार्य के दौरान ही शादी का सभी कार्य पूरे किए हैं। शिक्षकों ने नियम और कायदों को ताक पर रखकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की है। जबकि शासन ने विद्यालय परिसर में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिबंध लगाया है। गांव के लोगों ने बताया पिछले तीन दिनों से शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। इससे विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों ने नियम कायदों को ताक पर रख दिया है। इसकी शिकायत बीएसए से करेंगे। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर दोषी शिक्षकों की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed