फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड होंगी शिकायतें

एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड होंगी शिकायतें

Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड होंगी शिकायतें
एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड होंगी शिकायतें
विज्ञापन

बागपत। अलग-अलग अधिकारियों और अलग-अलग पटलों पर की जाने वाली जमीन के कब्जे वाली शिकायतों को अब एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने जिलाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। निस्तारण के बाद शिकायतों को पोर्टल से हटाया जाएगा सकेगा। लखनऊ से सीधे प्रक्रिया की निगरानी होगी।

भूमाफिया पर जमीन कब्जाने और अतिक्रमण करने की शिकायतें आम हैं। डीएम, मंडलायुक्त, संपूर्ण समाधान दिवस और यहां तक की शासन को भी अलग-अलग माध्यमों से यह शिकायतें प्रेषित की जाती हैं। एनआईसी को जिम्मेदारी दी गई है कि आईजीआरएस पोर्टल पर एंटी भूमाफिया पोर्टल के लिए अलग से लिंक बनाए। जिलेभर की शिकायतों को इसी लिंक पर अपलोड किया जाएगा। इससे शिकायतों की संख्या और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आसानी होगी। एक मई के बाद से ऐसी सैकड़ों शिकायतें हैं जो पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक प्रत्येक जिले की ऐसी शिकायतों को एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही शिकायतों और इसके निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed