फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नगर की शिक्षण-संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

नगर की शिक्षण-संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नगर की शिक्षण-संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी दफ्तरों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें, राज्य कर्मियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया और जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, अमीनगर सराय रोड बड़ौत मेें योग दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को योग करने से होने वाले फायदों से अवगत कराया और प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। संचालन रणपाल सिंह ने किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन ने योग दिवस पर दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल, बड़ौली में डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने स्कूली बच्चों से योग अपनाने को कहा । हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सचिव अमित तोमर, लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम डांगी और अभिषेक जैन, बाबू कामता महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरपी जैन, डॉ. महेश कुमार मुछाल, चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल में प्रधानाचार्य स्वाति पाटनवाल ने यौगिक क्रियाएं कराई।
विज्ञापन

74 यूपी बटालियन एनसीसी, बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने दिगंबर जैन पालीटेक्निक बड़ौत मेें योगाचार्य डॉ. एमके मुछाल, कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल, डॉ.. वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेश जैन, मुकेश चौधरी, रणजय लांबा ने योग के बारे में बताया । जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक सत्य नितिन सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर चौधरी, अंकुर तोमर, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. सतेंद्र कुमार, योग शिक्षक अनिल सरोहा ने योग किया। तहसील प्रांगण में योग दिवस पर तहसीलदार जसधीर सिंह, राजेंद्र जैन, आनंद पाल राणा, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने योग पर महत्व डाला। सर्वोदय मंदिर कॉलेज बावली में सुरेंद्र दत्त कौशिक, महक, राजबीर, अमित, बबलू, दिनेश ने योग किया। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा और शरण शर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अमरजीत चौधरी, अरुण शर्मा, अनुज, सत्यपाल, कीर्ति, राज कुमार शामिल रहे। खंड विकास कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रेमचंद, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, भूपेंद्र आदि ने यौगिक क्रियाएं की। वन विभाग कार्यालय पर भी योग दिवस मनाया गया। किडजी-प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता ने बच्चों को योग का महत्व बताया। बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन पर भी योग दिवस मनाया गया। डायट प्राचार्य संजय रस्तौगी, निदेशक रश्मि जहां, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीप्ति भाल, अमित चिकारा, पूजा, विपुल, प्रदीप, राज कुमार, जोगेंद्र, सुनील आदि ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में डायरेक्टर कपिल तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, डॉ. अजय तोमर ने दीप जलाकर तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने जीवन में योग अपनाने पर बल दिया। इसमें आचार्य गौरव ब्रह्मचारी, आचार्य मृगराज, प्रकाश तोमर, मनोज जैन ने यौगिक क्रियाएं कराई। इसमें प्रमोद तोमर, योगेश पंवार, संजीव चौहान, दीपक, अजय सोलंकी, धर्मेंद्र, विजय, मनोज, सचिन वत्स, नितिन, आलोक शर्मा, सुनील स्वामी, अशोक शर्मा, प्रशांत पंवार, अंकित दांगी, नितिश आदि ने योग किया। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के विहर्ष सभागार में भी भारतीय योग संस्थान ने योग दिवस मनाया। इसमें विधायक केपी मलिक, क्षेत्रीय प्रधान अरविंद शर्मा, सुभाष चंद जैन, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए शर्मा, शाखाध्यक्ष आलोक जैन, सारिका जैन ने योग के प्रति जागरूक किया। इसमें अतुल जैन, मनीष, संजय, दीप्ति जैन, आंचल जैन आदि रहे।

बिनौली क्षेत्र के लाक्षागृह, बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय परिसर, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, बिनौली, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, मां अम्बा डिग्री कॉलेज, ग्वाली खेड़ा, ओमेगा वर्ल्ड स्कूल, तितरौदा, गुरुकुल स्कूल, एमजेएम स्कूल, जिवाना, ज्ञान सागर गुरुकुल, बरनावा, पारस पब्लिक स्कूल, पर्ल ग्लोबल एकेडमी, राजकीय हाईस्कूल, फतेहपुर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, बुढेडा, प्राइम दा स्कूल, बिजवाडा, श्री राजेश पायलट स्कूल, गावंडी में भी योग दिवस मना। इसमें योगाचार्य अरविंद शास्त्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, आचार्य विनोद कुमार, गौरव कुमार, अशोक गुप्ता, आनंद मूर्ति, संजीव, विजय कुमार, अजय शर्मा, सतीश भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed