{"_id":"59496c9c4f1c1b5c558b4739","slug":"171497984156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलभराव, सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलभराव, सुहाना हुआ मौसम
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से जलभराव, सुहाना हुआ मौसम
बागपत। सोमवार रात हुई बारिश के कारण गौरीपुर मोड समेत शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों को भी बारिश से लाभ होगा। मंगलवार को मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। करीब 18 मिमी बारिश हुई है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक रूक-रूककर बारिश होती रही। सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। ढिकौली गांव में बारिश के कारण किसान की ईख की फसल जलमग्र हो गई। मुआवजे की मांग की है। रात में अचानक आंधी चली। इसके बाद बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद ठंडी हवा और तापमान कम होने के कारण मौसम ठंडा हो गया। सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं किसान ढिकौली के किसान ऋषिपाल की नाले की दीवार टूटने से बारिश का पानी ईख की फसल में एकत्र हो गया। जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। सिंचाई विभाग से कार्रवाई की मांग की है। गौरीपुर मोड पर जलभराव हो गया। यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई।