फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 to move the intersection of three holding bulls

कटान के लिए 17 बैलों को ले जाते तीन पकड़े

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
17 to move the intersection of three holding bulls
बैलों से भरा ट्रक - फोटो : amar ujala
बागपत। निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग में बैलों से भरा ट्रक पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 17 बैलों को कटान के लिए रामपुर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम हरियाणा की ओर से एक ट्रक आ रहा था। इसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर ट्रक के साथ तीन लोग पकड़े गए। आरोपी रामपुर के इंतजार पुत्र अखलाक, फुरकान पुत्र जुल्फिकार, नईम पुत्र अहमद हुसैन हैं। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन बैलों को वे हरियाणा के फतेहाबाद जनपद के रसिया गांव से लेकर रामपुर के स्वार कस्बे में जा रहे थे। वहां बैलों का कटान होता है। पुलिस उनसे गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बेड़ के पीछे मिली शराब की बोतल
बागपत। शहर की झंकार गली में आबकारी टीम ने एक मकान में छापेमारी की। टीम के सदस्यों को बैड के पीछे दीवार में शराब की बोतलें मिलीं। मकान में रहने वाली महिला ने टीम के सदस्यों पर घर से रुपये ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने टीम का घेराव किया। अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अफसरों को झंकार गली के एक मकान में शराब होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। बुधवार को टीम ने छापेमारी की तो पुलिस को बैड के पीछे दीवार से शराब मिली। इसके अलावा, अन्य स्थानों पर शराब रखी थी। पुलिस शराब लेकर जाने लगी तो महिला ने शोर मचा दिया। महिला ने टीम के सदस्यों पर घर से रुपये ले जाने का आरोप लगाया। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में टीम के सदस्यों ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। इसके अलावा टीम ने काठा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed