फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 kg of the brick wall found in excavations

खुदाई में 17 किलो की ईंटों वाली दीवार मिली

Fri, 23 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
17 kg of the brick wall found in excavations
17 किलो की ईंट को दिखाते किसान। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ागांव मार्ग के समीप नगर निवासी किसान के खेत से मिट्टी की खुदाई के दौरान हड़प्पा कालीन वी आकार की सत्रह किलोग्राम भार की बड़ी ईंटों वाली दीवार मिली । इतिहासकार डॉ. केके शर्मा का कहना है कि इससे प्रतीत होता है कि इस क्षेत्र में प्राचीन विकसित बस्ती रही है। इसके सघन निरीक्षण की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के जंगल से कुंडली पेरिफेरल हाईवे के निर्माण हेतु आस पास के खेतों से ठेकेदार मिट्टी खरीद कर मार्ग तैयार करने के लिए वहां डाल रहे हैं। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी किसान जवाहर सिंह पुत्र बेद सिंह के परिवार ने भी अपने खेतों की  मिट्टी खुदाई के लिए दे रखी है। बृहस्पतिवार को जब मशीनों से मिट्टी की खुदाई कर डंपर में भरी जा रही थी, तभी वी आकार की ईंटों का निकलना शुरू हो गया। जब मशीन को आगे कुछ दूरी पर ले जाकर लगाया तो वहां भी ईंटों की पुरानी दीवार मशीन से टकराने लगी। इससे मिट्टी खुदाई का कार्य वहां नहीं हो सका। 

विज्ञापन


मौके पर आसपास के किसान भी एकत्र हो गए और मशीन से उन्होंने करीब दस मीटर तक मिट्टी को ईंटों के किनारे से हटवाया तो वहां प्राचीन कालीर्न इंटों से निर्मित दीवार मिलती चली गयी। इसके बाद मशीन से दीवार पर मिट्टी डलवाकर वहां खनन का कार्य बंद कर दूसरी जगह शुरू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बीच खेत में मिली प्राचीन कालीन दीवार और ईंटें खासा चर्चा का विषय बना है। किसान सत्रह किलोग्राम वजन वाली वी आकार की दो ईंटें उठाकर लोगों को दिखाने के लिए शाम के समय अपने घर पर भी ले आये। ईंट की चौड़ाई करीब दस इंच और लंबाई डेढ़ फुट है और मोटाई करीब छह ईंट है। 


प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. केके शर्मा ने दीवार से मिली ईंटों को देखने के बाद बताया वह बड़ागांव क्षेत्र में लंबे समय से हड़प्पा एवं महाभारत कालीन मिले बर्तनों आदि पर शोध कर रहे हैं। यहां पर इस तरह की ईंटों की पुरानी दीवार मिलने से यह साफ है कि महाभारत काल में क्षेत्र में विकसित आबादी वाली बस्ती रही है। इस तरह की ईंटों का हड़प्पा कालीन युग में प्रयोग होता था। जिनका बाद में कुओं के निर्माण में भी प्रयोग होने लगा।

 

यहां पर सघन निरीक्षण के साथ गहन अध्ययन किया जाना अत्यंत जरूरी है, क्योंकि इस क्षेत्र में लंबे समय से खुदाई के दौरान हड़प्पा एवं महाभारत कालीन बर्तन, ईंटे आदि मिलती आ रही है। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह ईंटें और बस्ती किस काल की रही होंगी। वह जल्द ही यहां पहुंच पुन अध्ययन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed