फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 infected in the district including five members of a family in Mubarikpur

मुबारिकपुर में एक परिवार के पांच सदस्यों सहित जिले में 17 संक्रमित

Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 infected in the district including five members of a family in Mubarikpur
बड़ौत के ठाकुरद्वारे के पास गली को सील करते पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 17 मामले सामने आए हैं। मुबारिकपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले। बड़ौत में महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह ने बागपत नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। कंटेनमेंट जोन की गलियां सील करने के निर्देश ईओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ौत के ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। इसके बाद 24 जून को महिला की मौत हो गई और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को मृतक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम सर्वे कार्य के लिए बनाई गई। सर्वे कर 160 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। 30 लोगों के सैंपल लिए गए। मृतक महिला की अंत्येष्टि में शामिल हुए लोगों की पहचान में टीम जुटी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि अंत्येष्टि में शामिल हुए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में पांच और क्षेत्र में कुल छह पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को बड़ौत में नौ पॉजिटिव मिले हैं। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन, पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने बागपत नगर के कंटेनमेंट जोन का भ्रमण किया। सील गलियों की टूटी बल्लियां देख डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि दोबारा गलियां सील की जाएं। बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने नगर की बिनौली रोड को सहकारी समिति तक, दूसरी साइड में अग्रसैन मूर्ति के नजदीक दिगंबर जैन इंटर कॉलेज तक, तीसरी साइड में पत्थर मंडी व बिजरौल रोड पुल तक के एरिया को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed