{"_id":"5cb8ce39bdec2213e2730cf0","slug":"161555615289-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3635 ने कराया पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3635 ने कराया पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में जिले में 3635 मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनको 60 साल की उम्र के बाद सरकार की ओर से पेंशन का लाभ मिलेगा।
मजदूर वर्ग के लोगों को भी पेंशन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया। इसके लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की। उम्र के हिसाब से अंशदान करने के बाद योजना का लाभ मिलेगा। जितनी धनराशि लाभार्थी की कटेगी, उतना ही भारत सरकार की ओर से अंशदान दिया जाएगा। योजना सभी वर्ग से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों के लिए निर्धारित की। 15 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारी भी इसके पात्र है। योजना के तहत जिला स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किया। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों से और मजदूर योजना के लिए अपना पंजीकरण कराने के लिए ब्लॉक और जनवाणी केंद्रों पर पहुंचे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि 3635 लोगों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना में अपना पंजीकरण कराया। इनका योजना के लिए चयन किया। अब उन्हें नियमानुसार पेंशन मिलेगी।