{"_id":"5ca26687bdec2214367b7f06","slug":"161554146951-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को लुभाने के लिए मॉडल बूथ पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को लुभाने के लिए मॉडल बूथ पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कहा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इन पर वोटरों को आकर्षित कराने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे। इसके अलावा सोफा और कुर्सियां भी वोटरों को मिलेगी। अधिकारियों को इसकी तैयारियों के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वल्नरेबल, क्रिटिकल, मैपिंग, वोटर की सूची कम्यूनिकेशन, प्लान, पोस्टल बैलेट की तैयारी आदर्श बूथ सखी, रूट ईवीएम की तैयारी वितरण काउंटर वेबकास्टिंग /माइक्रो ऑब्जर्वर ,फोटो वोटर पर्ची आदि बिंदुओं पर सूक्ष्मता के साथ समीक्षा की गई। उन्होंने कहा जिन भी अधिकारियों को यह जिम्मेदारियां दी गई है, वह मंगलवार तक अवश्य पूर्ण करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 10 10 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे, जिन्हें संबंधित एसडीएम आकर्षक व भव्य बनाएं और मतदाता को मॉडल बूथ की तरफ आकर्षित किया जाए, इससे कि स्वतंत्र और उत्साह के साथ वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मॉडल बूथ पर सोफा चेयर गुब्बारे आकर्षक सेल्फी प्वाइंट रंगोली फूल मालाओं आदि व्यवस्थाओं से बूथ भव्य रूप से सजा होना चाहिए ।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे , मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
दिव्यांगों के लिए पीडब्ल्यूडी ऐप
बागपत । डीएम ने कहा कि आयोग ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में दिव्यांगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस क्रम में आयोग द्वारा पीडब्ल्यूडी एप को लॉन्च किया, उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से कोई भी दिव्यांग मतदाता अपने को पर्सन विद डिसेबल्टी (पीडब्ल्यूडी )की सूची में पंजीकृत कराकर आयोग द्वारा प्रदत्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम दिव्यांग मतदाता को पीडब्ल्यूडी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में सपोर्ट कर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड करना होगा । फिर ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता पीडब्ल्यूडी के रूप में चिन्हित करने के लिए अनुरोध के विकल्प का चयन कर अपना वोटर कार्ड नंबर डाल कर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। और आयोग द्वारा प्रदत सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता भील चेयर के लिए अनुरोध , स्थानांतरण ,बूथ लोकेशन ,मतदान अधिकारी की सूचना आदि सुविधा को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ।
पीडब्ल्यूडी वोटर की सुविधा के लिए तीनों तहसीलों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने परियोजना निदेशक रजनी पुंडीर ,जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ,जिला कार्यक्रम अधिकारी बिना बजाज की ड्यूटी लगाई है।
नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे
बागपत। जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने खनन अधिकारी व एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी ईट भट्टा नहीं चलना चाहिए जिससे बहुत मात्रा में प्रदूषण हो रहा है और ओवरलोडिंग की शिकायत नहीं आनी चाहिए ।