{"_id":"5c69b5febdec224bc62b5a1c","slug":"161550431742-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस मनाया और चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस मनाया और चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। सभी ने यमुना घाट पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि धर्मपाल त्यागी रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। पृथ्वी की तुलना माता और संतान से की। कहा कि माता हमें जन्म देती है तो संतान का दायित्व माता की सेवा और रक्षा करना है। विशिष्ट अतिथि प्रवेश आर्य ने कहा कि मनुष्य का दायित्व केवल पेड़ लगाने तक ही समिति नहीं है, बल्कि उनकी रक्षा करना एवं उन्हें सींचना भी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार के निदेशन में स्वच्छता अभियान चलाया। सोमवार को शिविर का समापन होगा।
स्वयंसेवकों ने की गाय की पूजा
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन को गोरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। पक्का घाट मंदिर में स्थित गोशाला में जाकर गोपूजन किया। गाय की उपयोगिता के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पर विचार रखे। कहा कि स्वच्छता से बीमारी ओर महामारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह, विजय वर्मा, रोहित शर्मा, कविता मानव, रामकिशोर मौजूद रहे।
पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन पर्यावरण की सुरक्षा एवं बचाव के लिए जागरूक किया और पौधरोपण करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने स्वयंसेविकाओं को पौधरोपण करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। द्वितीय सत्र में जनजागरण के लिए नुक्कड़ नाटक किया, जिसके माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, शिल्पा वर्मा ने किया। इस दौरान अनीता सिंह, ममता आर्या, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, प्रेमवती, रामकिशोर, रेनू शर्मा, अनिल का सहयोग रहा।