फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईस्कूल और इंटर में 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल और इंटर में 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर में 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
हाईस्कूल और इंटर में 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

बागपत। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में 7 केंद्र और द्वितीय पाली में 29 केंद्रों पर एग्जाम हुआ। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटर में 681 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 624 उपस्थित हुए और 57 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग कर छात्रों को कक्षों में जाने दिया गया। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और सचल दल ने निरीक्षण किया।

जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपंन हुई है। प्रथम पाली में सात केंद्रों पर हाईस्कूल का कृषि की परीक्षा हुई, जिसमें 74 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा में 69 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा 29 केंद्रों पर हुई। उर्दू में 350 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 321 उपस्थित और 29 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा संस्कृत की परीक्षा में 257 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 234 उपस्थित रहे और 23 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्षक कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थाओं की निगरानी में प्रश्न पत्रों को खोला गया। अभी तक किसी भी केंद्र पर कोई लापरवाही नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed