{"_id":"5c54a02abdec22556767fb40","slug":"161549049898-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर महनवा में दो समुदाय के बीच संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर महनवा में दो समुदाय के बीच संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर महनवा में दो समुदाय में संघर्ष, तीन घायल
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
सूरजपुर महनवा गांव निवासी दीपक की बाइक में बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने साइड मार दी थी। ट्रक को गांव का ही रोजूद्दीन चला रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ। लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के दीपक, अतुल और दूसरे पक्ष का वसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन युवकों का 151 में चालान किया गया है।