{"_id":"5c4e0830bdec224c7f23c0d7","slug":"161548617776-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण वहां के लोग गंदगी की मार झेल रहे हैं। इससे परेशान कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग उठाई।
कॉलोनी के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नाग बाबा मंदिर के पास एक तालाब है। इसकी निकासी काफी दिनों से नहीं हो रही है और यह तालाब पानी से भर चुका है। इसके कारण नालियों का पानी आम रास्ते पर आ गया और नलकूप का पानी भी खराब हो गया है। गंदगी घरों में पहुंच रही है और कांशीराम कालोनी के मकानों में भी दरार आने लगी हैं। कालोनी में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र तालाब के पानी की निकासी नहीं कराई गई तो वे तहसील पर धरना देंगे। इस मौके पर राम कुमार, अजित सिंह, जयकुमार, नवीन, कल्लू, अशोक, प्रमोद, सुरेन्द्र, इमरान, खालिद, प्रवीण शामिल रहे।