फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएमओ दफ्तर में स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों ने दिया धरना

सीएमओ दफ्तर में स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों ने दिया धरना

Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर में स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों ने दिया धरना
बागपत। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य हड़ताल पर है। बृहस्पतिवार को सभी संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ दफ्तर पर धरना शुरू कर दी। चेतावनी दी जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। पहले सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल में धरना दिया। बृहस्पतिवार से सभी कर्मचारियों ने सीएमओ ऑफिस के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वह कार्य नहीं करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा ने बताया कि जब तक समान कार्य समान वेतन, ठोका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों को स्थायी समायोजन और नवीन पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों में योगदान देने वाली आशा को निश्चित 10 हजार का मानदेय की मांग को लेकर आंदोलन किया हुआ है। इसके विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। जिला अस्पताल में डॉ. नूपूर गर्ग, डॉ. उमर, डा. प्रीति जैन, नौशाद अहमद, टीवी विभाग के जिला समन्वयक रेनू धामा, अनिल भड़ाना, शिवराज रूहेला, रोहित, अनिल दूबे, अनुज श्रीवास्तव हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी
बागपत। संविदा पर तैनात डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। उपचार न होने के कारण वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed