फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भारतीय किसान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
बागपत। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपा और समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने कहा सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से उत्पीड़न किया जा रहा है। भलाई करने का देश में हल्ला मचाया जा रहा है। कर्ज माफी, प्रधानमंत्री फसल बीमा, कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने और सब्सिडी देने की योजना के नाम पर सहायता कम अपमान ज्यादा किया जा रहा है। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तक नहीं मिल रहा है। गांवों से किसान पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। कर्ज माफी संपूर्ण समाधान नहीं है। जिस प्रकार से पूर्व विधायकों को पेंशन दी जा रही है। सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न तरह के भत्ते अदा हो रहे हैं। इसी प्रकार किसानों को भी 25 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से प्रतिवर्ष दिया जा सके। किसानों के हिम में एक अच्छी पहल होगी। समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश पूनिया, प्रांतीय मंत्री दुष्यंत पुंडीर, दिनेश त्यागी, ओमवीर, सुमंत चौधरी, योगेश त्यागी, देवेंद्र सिंह, शिवनंद शर्मा, दीपक शर्मा, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्णपाल सिंह राणा, सत्यवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed